झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के लिए 18 से 20 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 18 से 20 जुलाई के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. रांची-पटना, रांची-दुमका, टाटानगर-हजारीबाग रोड और रांची-गढ़वा रोड रूट पर ये ट्रेनें चलेंगी.

Exam Special Train News: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 18 से 20 जुलाई के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. रांची-दुमका परीक्षा स्पेशल (08619) 19 जुलाई को रात 8.20 बजे रांची से खुलेगी. यह मुरी (9.40 बजे), झालिदा (10.07 बजे), बोकारो स्टील सिटी (10.45 बजे), धनबाद (12.45 बजे), जसीडीह (3.45 बजे) और देवघर (4.00 बजे) होते हुए सुबह 5.30 बजे दुमका पहुंचेगी. वापसी में 08620 दुमका-रांची स्पेशल 20 जुलाई को सुबह 7.45 बजे दुमका से चलकर देवघर, जसीडीह, धनबाद, बोकारो, मुरी होते हुए शाम 5.45 बजे रांची पहुंचेगी. 

टाटानगर-हजारीबाग रोड मेमू स्पेशल भी चलेगी 

इसी तरह 08103 टाटानगर-हजारीबाग रोड मेमू स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6.30 बजे टाटानगर से खुलेगी और आदित्यपुर, चांडिल, मुरी, बोकारो, गोमो होते हुए रात 1.15 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी. वापसी में 20 जुलाई को रात 2.00 बजे हजारीबाग रोड से चलकर सुबह 8.15 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का भी होगा परिचालन 

08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6.30 बजे रांची से रवाना होगी. यह मुरी, बोकारो, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया होते हुए रात 2.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 08623 पटना-रांची स्पेशल 20 जुलाई को सुबह 5.30 बजे पटना से खुलकर दोपहर 3.15 बजे रांची पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बढ़ा रसेल वाइपर का आतंक, मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता से लेकर शिक्षक के घर तक पहुंचा जहरीला सांप

रांची-गढ़वा मेमू स्पेशल ट्रेनें 

इसके अलावा 08604 रांची-गढ़वा रोड मेमू स्पेशल 18 जुलाई को शाम 5.30 बजे रांची से चलकर लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह और डालटनगंज होते हुए रात 11.45 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी. वापसी में 08603 19 जुलाई को रात 1.00 बजे गढ़वा रोड से चलकर सुबह 6.15 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं 08602 रांची-गढ़वा रोड मेमू स्पेशल 19 जुलाई को शाम 7.45 बजे रांची से खुलेगी और रात 1.00 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी. इसकी वापसी 08601 20 जुलाई को रात 1.15 बजे गढ़वा रोड से होगी, जो सुबह 6.15 बजे रांची पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के हरलाडीह से मिसिर बेसरा का सहयोगी 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, 100 से अधिक मामले दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

Published by: Janardan Pandey

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >