सरना स्थल के सामने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप पर रार, बाबूलाल मरांडी पर विनोद पांडेय ने किया वार

Row on Sirmtoli Flyover Ramp: विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को आदिवासी अस्मिता की चिंता अब क्यों सताने लगी है. कहा कि जब उन्होंने अपने शासनकाल में लगातार आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल की अनदेखी की. फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सरना स्थल की पवित्रता को लेकर समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण में जनभावना के अनुरूप बदलाव किये गये और स्थानीय लोगों से संवाद कर वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर सहमति ली गयी.

Row on Sirmtoli Flyover Ramp: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर दिये गये बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ी आपत्ति जतायी है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मरांडी का बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि आदिवासी समाज को गुमराह करने की एक साजिश भी है.

‘गुपचुप’ कार्यक्रम नहीं था सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण – विनोद पांडेय

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण पूरी पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ किया. यह कोई ‘गुपचुप’ कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इस अवसर पर लगभग 10,000 लोग उपस्थित थे. इसमें रांची के नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के लोग और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी थे.

‘भाजपा को क्यों सता रही आदिवासी अस्मिता की चिंता’

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को आदिवासी अस्मिता की चिंता अब क्यों सताने लगी है. कहा कि जब उन्होंने अपने शासनकाल में लगातार आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल की अनदेखी की. फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सरना स्थल की पवित्रता को लेकर समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण में जनभावना के अनुरूप बदलाव किये गये और स्थानीय लोगों से संवाद कर वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर सहमति ली गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘इंजीनियरिंग का बेजोड़ उदाहरण है सिरमटोली फ्लाईओवर’

झामुमो प्रवक्ता ने यह भी कहा कि झामुमो सरकार विकास और संवेदनशीलता के संतुलन में विश्वास रखती है. सिरमटोली फ्लाईओवर सिर्फ एक ढांचागत परियोजना नहीं, बल्कि राजधानी के हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली पहल है. इसमें आदिवासी, गैर-आदिवासी सभी समान रूप से लाभान्वित होंगे. यह ब्रिज इंजीनियरिंग का बेजोड़ उदाहरण है.

भाजपा की छवि विकास विरोधी – झामुमो

झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने की बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए. समाज के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. जनहित से जुड़ी ऐसी परियोजना के खिलाफ जाकर भाजपा की छवि विकास विरोधी बन गयी है. भाजपा को इसकी चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुत मिला है, जनता का आशीर्वाद हेमंत के साथ है और रहेगा.

इसे भी पढ़ें

धनबाद में लूटपाट के लिए जुटे थे यूपी, बिहार और बंगाल के अपराधी, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

झारखंड भवन में नहीं मिला कमरा, जमीन पर बैठकर खाने लगे विधायक, सीएम हेमंत सोरेन से कह दी ये बात

Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kal Ka Mausam: मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >