जेपीएससी सिविल सेवा-2025 की उम्रसीमा का कट ऑफ होगा एक अगस्त 2022

चालू विधानसभा सत्र में शनिवार को सीएम ने उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2022 करने की घोषणा की थी. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने देर शाम संकल्प जारी कर दिया.

रांची. चालू विधानसभा सत्र में शनिवार को सीएम ने उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2022 करने की घोषणा की थी. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने देर शाम संकल्प जारी कर दिया. इसके अनुसार, जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2022 तथा न्यूनतम उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2026 कर दिया गया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी संकल्प में कहा गया है कि पिछले 25 वर्षों में जेपीएससी के माध्यम से सिर्फ आठ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षाएं ली गयी हैं, जिस कारण अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला है.

नियमित रूप से 103 पद हैं, बैकलॉग के 45 पद शामिल

अभ्यर्थियों ने अधिकतम उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2018 रखने का अनुरोध किया था. वर्ष 2023 और वर्ष 2024 की रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा नहीं ली जा सकी थी. इसलिए प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में 2023 और 2024 की रिक्तियों को शामिल किया गया है. इसमें नियमित रूप से 103 पद हैं, जबकि बैकलॉग के 45 पद शामिल हैं. वर्तमान में नियमित 103 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिसमें अधिकतम उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2022 तथा न्यूनतम उम्रसीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2026 किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >