युवक का शव कुएं से बरामद

थाना क्षेत्र के हुटरी गांव के खेत स्थित पक्का कुआं से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया.

बेड़ो.

थाना क्षेत्र के हुटरी गांव के खेत स्थित पक्का कुआं से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान हुटरी गांव निवासी राजेश उरांव (35) पिता मगदा उरांव के रूप में की गयी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है. मामले में थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत कुएं में डूबने से हुई प्रतीत होती है. वहीं पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम जांच के लिए बुलायी गयी थी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गांव में शादी थी. रात में बरात आयी थी. राजेश अपने घर से रात में निकला, उसके बाद सुबह तक वापस घर नहीं आया. इसके बाद सुबह में उसका शव कुएं में मिला. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव, एएसआइ अक्षय सिंह सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे और छानबिन की.

बेड़ो 1, मृतक राजेश उरांव का फाइल फोटो.

बेड़ो -2, घटनास्थल पर जांच करती एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >