हाथी के हमले से युवक घायल, दहशत में ग्रामीण

प्रखंड अंतर्गत कुंदी पतरा में शनिवार सुबह हाथी के हमले से रोशन केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया.

इटकी.

प्रखंड अंतर्गत कुंदी पतरा में शनिवार सुबह हाथी के हमले से रोशन केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे ग्रामीणों और वन विभाग के लोगों ने इलाज के लिए रांची के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हाथी के आने से गांव में दहशत है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात एक हाथी कुंदी पतरा आ पहुंचा. शनिवार की सुबह पत्ता चुनने के लिए जंगल गयी महिला ने सबसे पहले हाथी को देखा. अचानक सामने हाथी को देख कर भागने के क्रम में सावित्री केरकेट्टा और रितिका केरकेट्टा घायल हो गयी. हाथी देखने के लिए सुबह से ही लोगों जुटने लगे. सुबह से शाम तक कुंदी पतरा के किनारे हाथी देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम व इटकी पुलिस पतरा (जंगल) पहुंची और लोगों को हाथी को छेड़छाड़ करने से मना किया. लेकिन भागने के क्रम में रोशन उरांव को हाथी ने अपने चपेट में ले लिया. शाम करीब 6.30 बजे प्रभारी वनपाल राहुल महली के नेतृत्व में वन विभाग के हाथी भगाओ टीम बम, पटाखे, मशाल लेकर पहुंची. टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHILASH SONU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >