1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रातू में मां काली मंदिर का रजत स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम शुरू

रातू.

मां काली मंदिर का नौ दिवसीय रजत स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को श्रद्धा और उल्लास से कार्यक्रम प्रारंभ हो गया. प्रातः नौ बजे 1001 महिलाओं ने मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काठीटांड़ चौक होते हुए महाराजा तालाब पहुंची. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर कलशों में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर पुनः मंदिर प्रांगण लौटीं, जहां यज्ञ मंडप प्रवेश, अरणी मंथन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराये गये. नौ दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या से पधारे संत विवेकानंद महाराज प्रतिदिन श्रीमदभागवत कथा का वाचन करेंगे. मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ किया जा रहा है. रविवार को पंचांग पूजन व यज्ञ मंडप प्रवेश के साथ विधिवत यज्ञ प्रारंभ होगा. यज्ञ के लिए विशेष यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. एक मार्च को मां काली का भव्य शृंगार व विशेष पूजा-अर्चना कर मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा.

रातू में मां काली मंदिर का रजत स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम शुरूB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

चंद्रशेखर उपाध्याय प्रभात खबर से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं. वह रातू से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन का काम करते हैं. वह क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >