साइंस ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को मिला सम्मान
बाघवार एकेडमी में साइंस ओलिंपियाड को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
चान्हो.
बाघवार एकेडमी में साइंस ओलिंपियाड को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बाघवार एकेडमी के कुल 67 छात्रों ने भाग लिया था. जिसमें से कई छात्र इंटरनेशनल टॉपर बने और गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया. सफल छात्रों में नैरा जन्नत ने इंटरनेशनल टॉपर मेडल (442वां रैंक), वैष्णव आर्य ने इंटरनेशनल टॉपर मेडल (604वां रैंक), देव गुप्ता ने (938वां रैंक), देव कुमार शाही ने (1401वां रैंक) व रशी कुमारी ने (1264वां रैंक) हासिल किया. साथ ही रितु शाही, आस्था कुमारी, उषा रानी, हुमैरा अंजुम, ओलिव एक्का, लक्ष्मी प्रिया, सिफा नाज, परिधि साहदेव, अनाजना कुमारी, पालक सिंह, अंतरा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, शिवम मरांडी, अमजद गजाली व त्रिप्ति गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया. एकेडमी के निदेशक अशोक बाघवार, प्राचार्य अरुण बाघवार व ओलिंपियाड समन्वयक हरे कृष्णा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल होकर स्कूल को गौरवान्वित करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
चान्हो 1, ओलिंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले सम्मानित छात्र.B