Holi Special Train: 12 मार्च को रांची से जयनगर के लिए रवाना होगी होली स्पेशल ट्रेन, रूट और टाइम-टेबल यहां देख लें

Ranchi Jaynagar Holi Special Train: होली में झारखंड से बिहार जाना चाह रहे हैं और टिकट नहीं मिल रहा, तो रांची जयनगर होली स्पेशल ट्रेन आपका विकल्प हो सकता है. यह ट्रेन 12 मार्च 2025 को रांची से खुलेगी. टाइम-टेबल और रूट चार्ट यहां देख लें.

Ranchi Jaynagar Holi Special Train: होली के त्योहार में झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर समेत अन्य जिलों के लोगों के लिए मिथिलांचल जाना आसान हो गया है. भारतीय रेलवे ने रांची से जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है. यह ट्रेन बुधवार 12 मार्च 2025 को रांची से खुलेगी और गुरुवार 13 मार्च 2025 को जयनगर पहुंचा देगी. अगर आप भी होली पर अपने गांव दरभंगा, मधुबनी, जयनगर जाना चाहते हैं, तो इस ट्रेन में टिकट बुक करवा सकते हैं. 08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल भी यहां देख सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

  • रांची से प्रस्थान बुधवार 14:50 बजे
  • मुरी आगमन 15:08 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 15:10 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 16:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 16:57 बजे
  • धनबाद आगमन 19:05 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 19:10 बजे
  • जसीडीह आगमन 21:53 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 21:55 बजे
  • झाझा आगमन 22:45 बजे
  • झाझा से प्रस्थान 22:55 बजे
  • किउल आगमन 23:55 बजे
  • किउल से प्रस्थान 23:57 बजे
  • बरौनी आगमन 01:00 बजे
  • बरौनी से प्रस्थान 01:10 बजे
  • समस्तीपुर आगमन 02:10 बजे
  • समस्तीपुर से प्रस्थान 02:15 बजे
  • दरभंगा आगमन 03:10 बजे
  • दरभंगा से प्रस्थान 03:15 बजे
  • जयनगर आगमन गुरुवार 06:00 बजे

इसे भी पढ़ें

Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर

डीएसपी पीके सिंह ने गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, ऐसा है उनका रिकॉर्ड

केस में फंसाने की धमकी देकर 10000 रुपए रिश्वत ले रहे थे एएसआई अजय प्रसाद, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Holi 2025: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने खेली ऐसी होली, शरमायीं कल्पना सोरेन, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >