50 साल से ज्यादा उम्रवाले पुलिसकर्मियों की कोरोना प्रभावित इलाके में नहीं लगेगी ड्यूटी

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 12:31 AM

विज्ञापन

50 साल से ज्यादा उम्रवाले पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस प्रभावित इलाके और उससे जुड़े मामलों में ड्यूटी लगाने पर पुलिस मुख्यालय ने राेक लगा दी है

विज्ञापन

रांची : 50 साल से ज्यादा उम्रवाले पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस प्रभावित इलाके और उससे जुड़े मामलों में ड्यूटी लगाने पर पुलिस मुख्यालय ने राेक लगा दी है. इससे संबंधित आदेश आइजी अभियान साकेत कुमार के हस्ताक्षर से जिलों के एसएसपी और एसपी को सोमवार को भेजी गयी. आदेश के तहत वैसे पुलिसकर्मी जो हृदय रोग, अस्थमा और किडनी जैसे बीमारी से ग्रसित हैं, उनकी ड्यूटी भी कोरोना से जुड़े हॉट स्पॉट एरिया, कंटेनमेंट जोन, कोविड अस्पताल, कोरेंटाइन सेंटर आदि में नहीं लगानी है. उन्हें विधि-व्यवस्था ड्यूटी से भी मुक्त रखना है, ताकि कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola