मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : रांची की 112 लाभुकों के पैसे एक ही खाते में हुए ट्रांसफर

Maiya Samman Yojana Fraud: झारखंड सरकार की की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना में एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस बार रांची के तमाड़ में गड़बड़ी सामने आयी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Maiya Samman Yojana Fraud| तमाड़ (रांची), शुभम हल्दर : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार (8 मार्च 2025) को प्रदेश की महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana Jharkhand) की राशि ट्रांसफर होने से पहले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. राजधानी रांची के तमाड़ प्रखंड में 112 लाभुकों के पैसे एक ही व्यक्ति के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने के मामले में आरोपी कार्तिक पातर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भाई की मदद से कार्तिक पातर ने लाभुकों के खाते से की छेड़छाड़

तमाड़ के थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि आरोपी कार्तिक पातर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान खुलासा हुआ कि पंडरानी गांव के कार्तिक पातर ने अपने प्रज्ञा केंद्र संचालक भाई की मदद से 112 लाभुकों के बैंक खाते को बदल दिया. इन सभी लाभुकों की सम्मान राशि उसने एक ही बैंक खाते में स्थानांतरित करा ली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किये 2.25 लाख रुपए

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 2.25 लाख रुपए भी बरामद किये हैं. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. थाना प्रभारी ने बताया है कि कार्तिक पातर को 4 मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसी दिन उसे जेल भी भेज दिया गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

अपात्र लाभुक स्वयं हटाएं नाम, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीसी

रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपील की है कि जो भी अपात्र व्यक्ति मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं, वे स्वयं आवेदन देकर अपना नाम हटवा लें. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा

8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर फोरकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >