Jharkhand Weather: कमजोर रहा मानसून, जानें झारखंड में कब होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. अब झारखंड में कब भारी बारिश होगी, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट.

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. झारखंड के कई हिस्सों में इसका असर दिख सकता है. राजधानी रांची में 9 एवं 10 सितंबर को इसका असर पड़ सकता है. इससे पहले रविवार (8 सितंबर) को कोल्हान प्रमंडल में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है.

मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

सोमवार और मंगलवार को उत्तर-मध्य (राजधानी रांची और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को कोल्हान तथा राजधानी और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद निम्न दबाव का असर कम हो सकता है. इससे भारी बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.

झारखंड में मानसून रहा कमजोर

झारखंड में मानसून कुछ कमजोर रहा. किसी भी इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश नहीं हुई. सबसे अधिक बारिश चतरा जिले के प्रतापपुर में हुई. वहां करीब 35.2 मिमी वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज हुआ.

अधिकतम तापमान में अभी नहीं होगा बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 1-2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

रांची में एक या दो बार वर्षा होने का अनुमान

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर बने रहने का अनुमान है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में 4 दिन तक होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >