Jharkhand Weather Today: खूंटी में 54.5 मिमी वर्षा, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather Today: झारखंड के खूंटी में सबसे अधिक 54.5 मिमी वर्षा हुई है. झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में मौसम विभाग ने का अपडेट पढ़ें.

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 54.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अब आपको बताते हैं कि झारखंड में आज का मौसम कैस रहने वाला है.

2 दिन में झारखंड की ओर बढ़ेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 2 दिन में पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ेगा, ऐसा अनुमान है.

झारखंड के डालटेनगंज में सेंटर ऑफ डिप्रेशन

उन्होंने कहा कि एक मानसून ट्रफ इस वक्त जैसलमेर से गुजर रहा है. पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश के गुना और सीधी के साथ-साथ झारखंड के डालटेनगंज में डिप्रेशन का केंद्र बना हुआ है. गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, 29 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा.

Also Read : Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट

बहरहाल, अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार (27 अगस्त) को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है.

रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम

रांची के मौसम की बात करें, तो 27 अगस्त को राजधानी में बादल छाए रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

रांची में आज कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची के हिनू में आज 6 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है.

जमशेदपुर में कितनी वर्षा हुई

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में सोमवार को 18 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में -0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है.

डालटेनगंज में कितनी बारिश

पलामू के जिला मुख्यालय डालटेनगंज में सोमवार को 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. यहां का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

झारखंड में कहां-कितनी बारिश

वर्षा के केंद्र का नामकितनी वर्षा हुई
बोकारो6.5 मिलीमीटर
चतरा1.0 मिलीमीटर
देवघर0.5 मिलीमीटर
धनबाद5.0 मिलीमीटर
गिरिडीह0.5 मिलीमीटर
गोड्डा0.0 मिलीमीटर
गुमला0.0 मिलीमीटर
हजारीबाग0.0 मिलीमीटर
जामताड़ा0.5 मिलीमीटर
खूंटी54.5 मिलीमीटर
बहरागोड़ा0.0 मिलीमीटर
लातेहार0.0 मिलीमीटर
लोहरदगा0.5 मिलीमीटर
पाकुड़0.0 मिलीमीटर
पलामू4.5 मिलीमीटर
रामगढ़3.5 मिलीमीटर
रांची
सरायकेला23.0 मिलीमीटर
साहिबगंज0.0 मिलीमीटर
सिमडेगा0.5 मिलीमीटर
जगन्नाथपुर0.0 मिलीमीटर
जमशेदपुर18.0 मिलीमीटर
डालटेनगंज8.0 मिलीमीटर
रांची (हिनू)0.6 मिलीमीटर
मौसम केंद्र, रांची

Also Read

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: डिप्रेशन में तब्दील होगा झारखंड का लो प्रेशर एरिया, 4 दिन तक प्रदेश में होगी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट, जानें IMD ने क्या कहा

Weather Alert: पलामू, गुमला, लातेहार में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >