झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान में गिरावट के बाद सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. राजधानी रांची में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है. राज्य के कई जिलों में उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जान लें कैसा है झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू हो गया है. ठंडी हवाओं की वजह से रांची में लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है. राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी है. हालांकि, अभी झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई है. रांची का उच्चतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 22.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा के उच्चतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम हो गया है.

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र रांची ने जारी किया बुलेटिन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र रांची ने मौसम बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है. झारखंड के लिए जारी मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 26.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है.

पलामू और बोकारो में अधिकतम तापमान सामान्य से कम

पलामू में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा. यहां का उच्चतम तापमान 1 डिग्री घटकर 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. बोकारो में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयी है. इसके साथ ही यहां का उच्चतम तापमान 23.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक

पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में उच्चतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का उच्चतम पारा बुधवार को 28.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा जिले में रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >