गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में इस हफ्ते बड़ा मौसम बदलाव नहीं होगा. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10–13°C रहेगा. रात का पारा तेजी से गिरेगा और सुबह घनी धुंध बढ़ेगी.

Jharkhand Weather Forecast, रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज इस हफ्ते बड़ा बदलाव नहीं दिखाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है. तत्पश्चात अगले 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

आंशिक रूप से छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे, जिससे रात के तापमान में गिरावट का असर सुबह के समय घनी धुंध के रूप में दिखेगा. राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले कुछ दिनों से शहर में सुबह के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट देखने को मिल रही है.

Also Read: ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा

जानकारों के अनुसार उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने से रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा है. ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में धुंध की तीव्रता और अधिक रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि बदलते तापमान के कारण लोगों से सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है. इधर, गुमला में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लगभग 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: बीसीसीएल CMD का खुलासा: ‘2 मिलियन टन ही मिलता है क्लीन कोल, जरूरत 300 मिलियन स्टील की!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >