रांची का अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, जानें, आज कैसा है झारखंड का मौसम

Jharkhand Ka Mausam Today: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी रांची के अधिकतम पारा में गिरावट आयी है, तो न्यूनतम पारा चढ़ गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पलामू समेत कई जिलों में ठंड बढ़ी हुई है. बेतला में कोहरे की वजह से लोग कंपकंपा रहे हैं. आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, यहां जान लें.

Jharkhand Ka Mausam Today: झारखंड के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान बदलाव देखा गया है. कहीं ठंड बढ़ी है, तो कहीं ठंड घटी है. राहत की बात यह है कि राज्य में कहीं शीतलहर नहीं चली. मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसमें कहा गया है कि पलामू जिले के डालटनगंज में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गयी है. रांची और जमशेदपुर में यह क्रमश: 700 और 800 मीटर है.

बेतला में कोहरे ने बढ़ायी मुश्किलें

बेतला में लोग ठंड से कांप रहे हैं. सोमवार सुबह 9:00 तक कोहरा छाया रहा. इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई. लोग घरों में दुबके रहे. ठंड के कारण किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी ठिठुरते हुए काम करते दिखे. शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये. ठंड की वजह से सुबह-सुबह स्कूल, कोचिंग जाने के दौरान बच्चों को सर्दी झेलनी पड़ रही है.

सभी जिलों में सुबह छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा रहा है. दिन में आसमान साफ रहता है. आज भी सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के उच्चतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट

राजधानी रांची का मौसम भी सर्द रहा. यहां का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 24.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. उच्चतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 26.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा.

Jharkhand Ka Mausam Today: 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ गया डालटनगंज का तापमान

डालटनगंज में अधिकतम पारा 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड गिरकर 25.2 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री बढ़कर 8.7 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 10.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. अभी भी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं, जिसकी वजह से लोगों को ठंड लग रही है. हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा या धुंध

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है, तो न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. रांची में अधिकतम पारा 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

कोहरे में लिपटी पलामू, जानें कैसा रहा झारखंड का मौसम

झारखंड में सबसे ठंड कांके, पलामू, कोल्हान और संताल में भी बढ़ी सर्दी

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >