मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर में बच्चा चोर की अफवाह से पुलिस परेशान रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह के महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मैक्लुस्कीगंज थाना के पुअनि डेगन कुमार ने विकास नगर पहुंच कर महिला को अपने कब्जे में कर थाना ले गयी. पूछताछ करने पर महिला अर्धविक्षिप्त प्रतीत हुई, जिसे बाद में छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी धनन्जय बैठा ने बच्चा चोर की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही है. अगर इस तरह की कोई घटना या संदिग्ध क्षेत्र में दिखता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें. किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हांथ में न लें. अफवाह फैलाने से बचें.
विकास नगर में बच्चा चोर की अफवाह से हलकान में रही पुलिस

विकास नगर में बच्चा चोर की अफवाह से हलकान में रही पुलिस
Copied link
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर में बच्चा चोर की अफवाह से पुलिस परेशान रही.