रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट
रांची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में भेंट कर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया.
छात्रहित सर्वोपरि, पारदर्शिता पर दिया जोर
राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के विश्वास को बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही कथित अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताया. उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार कार्य करें कि उनकी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे.
ये भी पढ़ें: JPSC Protest: सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से की बात, बोले- थोड़ा पानी पी लीजिए... लड़ाई लंबी है
मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का भरोसा
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: JPSC Scam: भारी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे सोया रहा रामगढ़ का ब्रह्मानंद, 5 और छात्र भूख हड़ताल पर
ये भी पढ़ें: JPSC Scam पर CM हेमंत का बयान: 'हम सीना चीरकर नहीं दिखा सकते, जांच रिपोर्ट आने दें... छात्रों को मिलेगा न्याय'
