10 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 12:25 AM
चार तस्करों में दो बिहार और दो तमाड़ के हैं रहनेवाले
रांची. सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में बिहार के वैशाली निवासी अनुराग राय उर्फ अनुराग यादव, बिहार के पटना निवासी धीरज कुमार, तमाड़ निवासी जीत वाहन स्वांसी और अमित स्वांसी शामिल हैं. सभी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा चौक स्थित राजेश शर्मा के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे. इनके पास से 10 पैकेट में 10 किलो गांजा, चार मोबाइल और एक स्कूटी बरामद किया है. 10 किलो गांजा की कीमत 1,50000 रुपये बतायी जा रही है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम को सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा चौक के पास कुछ लोग ओडिशा के बलांगीर से गांजा रांची लाकर अवैध रूप से खरीद-बिक्री करने के लिए घर पर रखे हुए हैं. इसके बाद डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में चुना भट्ठा चौक स्थित राजेश शर्मा के मकान में किरायेदार के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान उक्त चारों तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










