Jharkhand news: रांची के सिल्ली में दिन में ही दिखे गजराज, गांव में आने से लोगों में दहशत, देखें Pics

Published at :05 Dec 2021 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand news: रांची के सिल्ली में दिन में ही दिखे गजराज, गांव में आने से लोगों में दहशत, 
देखें Pics

jharkhand news: रांची के सिल्ली स्थित किता गांव में दिन में ही हाथी के आने से ग्रामीणो में दहशत फैल गया. अपने झुंड से बिछुड़ कर गांव में हाथी के आने के बाद वन विभाग समेत अन्य ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे जंगल में भेजा.

विज्ञापन

Jharkhand news: झारखंड के रांची जिला अंतर्गत सिल्ली इलाके में हाथियों का आतंक चरम पर है. रविवार को हाथी के झुंड से अलग होकर एक हाथी सिल्ली के किता गांव में ही घुस गया. इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. डर के कारण ग्रामीण घर में दुबकने को विवश हैं. वहीं, हाथियों को देखने की भीड़ भी लग गयी. इस दौरान वन विभाग के लोग, हाथी भगाओ दल और ग्रामीणों की मदद से हाथी को वापस कोकरो के जंगल में भेज दिया गया.

undefined

ग्रामीणों ने बताया कि 20 से 25 की संख्या में हाथी पिछले सप्ताह भर से आसपास के जंगलों में शरण लिये हुए है. शाम होते ही ये गांव में घुस जाते है. धान खाने के चक्कर में खेतों में फसल को पहुंचाते हैं. वहीं, ग्रामीणों को भी अपनी चपेट में लेते हैं. पिछले बुधवार को सिटकादिह निवासी एक वृद्ध को हाथी ने मार दिया था. घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में है.

ग्रामीणों के मुताबिक, सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो में आज भी हाथियों को देखा जाता है. रविवार को भी हाथियों के झुंड से एक हाथी बिछुड़ गया था. इसके बाद सिल्ली के किता गांव में आ गया. दिन में ही गांव में हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह इस बिछड़े हाथी को वापस जंगल भेज दिया गया.

वहीं, वन विभाग ने बताया कि गांव में हाथियों के आने पर उन्हें वापस जंगल भेजने का प्रयास किया जाता है. वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच भी हाथियों से सुरक्षा के लिए फटाखे दिये गये हैं. इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अब तो दिनदहाड़े भी हाथी गांवों में आ जा रहे हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. साथ ही कहा कि अब तो हर समय यह डर सताते रहता है कि पता नहीं कब डर गांव में आ जाये.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola