हेमंत कैबिनेट के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने के फैसले पर बरसे बाबूलाल मरांडी

Dr Shyama Prasad Mookerjee University News: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार का यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में है, न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है. उन्होंने कहा कि सरकार वास्तव में वीर बुधु भगत को सम्मानित करना चाहती थी, तो उनके नाम पर एक नया विश्वविद्यालय स्थापित कर सकती थी. एक महान विभूति के नाम को हटाकर दूसरे महान विभूति के नाम पर संस्थान का नामकरण करना दोनों के व्यक्तित्व, विरासत और सम्मान को कम करता है.

Dr Shyama Prasad Mookerjee University Ranchi Name Change: हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी. इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ा ऐतराज किया है. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड सरकार का श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे गलत परंपरा की शुरुआत करार दिया. मरांडी ने कहा कि इस तरह के कदम संस्थानों की स्थिरता और इतिहास के प्रति सम्मान को कमजोर करते हैं.

निर्णय न तो श्यामा प्रसाद के सम्मान में, न वीर बुधु भगत के – मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार का यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में है, न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है. उन्होंने कहा कि सरकार वास्तव में वीर बुधु भगत को सम्मानित करना चाहती थी, तो उनके नाम पर एक नया विश्वविद्यालय स्थापित कर सकती थी. एक महान विभूति के नाम को हटाकर दूसरे महान विभूति के नाम पर संस्थान का नामकरण करना दोनों के व्यक्तित्व, विरासत और सम्मान को कम करता है.

बाबूलाल मरांडी ने फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह तत्काल इस निर्णय को वापस ले और वीर बुधु भगत के नाम से एक नये विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा करे. ऐसा कदम वीर बुधु भगत के सम्मान में एक स्थायी और सार्थक पहल होगी, जिसमें राज्य के विकास के नये अवसर भी पैदा होंगे. इस सकारात्मक पहल में सरकार को विपक्ष का पूर्ण समर्थन रहेगा, क्योंकि इससे राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा के नये अवसर उपलब्ध होंगे और वीर बुधु भगत की विरासत सार्थक रूप से संरक्षित होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम में होगा संशोधन

झारखंड कैबिनेट की आज दोपहर बाद बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. बैठक में 34 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसमें 34वां फैसला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने से संबंधित है. विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए कैबिनेट ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी.

इसे भी पढ़ें

1000 करोड़ के फर्जी GST बिल मामले में जमशेदपुर का कारोबारी विक्की भालोटिया गिरफ्तार, कैश बरामद

Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 34 प्रस्तावों को दी मंजूरी, यहां देखें एक-एक फैसला

Kal Ka Mausam: झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, क्या कहता है वेदर डिपार्टमेंट

रांची की डॉ भारती कश्यप ने अमेरिकन नेत्र सोसाइटी के कॉन्फ्रेंस में पेश किये 2 रिसर्च पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >