Coronavirus Fake News: क्या चाय पीने वालों पर नहीं होता कोरोना वायरस का अटैक, जानिए सच

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 10:02 PM

विज्ञापन

Coronavirus Fake News: सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर तमात फर्जी दावे किये जा रहे हैं. देश में लॉकडाउन के बीच लोग घरों में इंटरनेट पर सक्रिय हैं और कोरोना से जुड़ी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं.

विज्ञापन

Coronavirus Fact Check: चाय पीने से कोरोना के मरीज ठीक हो जाते हैं, कोई सबूत नहींसोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर तमात फर्जी दावे किये जा रहे हैं. देश में लॉकडाउन के बीच लोग घरों में इंटरनेट पर सक्रिय हैं और कोरोना से जुड़ी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. इनमें कई सूचनाएं गलत और भ्रामक हैं, जो बहुत ही घातक साबित हो सकती हैं. आइए जानें कुछ फर्जी सूचनाओं के बारे में, जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है.

दावा : चीन के डॉक्टर ली वेन्लियांग के हवाले से दावा किया गया है कि चाय पीने से कोरोना कमजोर होता है. चीन में मरीजों को दिन में तीन बार चाय पिलायी जा रही है.

सच्चाई : चाय से कोरोना के कमजोर होने का कोई प्रमाण नहीं है. चीन में मरीजों को तीन बार चाय पिलाने की बात भी झूठी है. दरअसल, चाय में मिथाइलक्सैंथिन नामक केमिकल पाया जाता है, यह कॉफी और चॉकलेट में भी पाया जाता है. लेकिन, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि ली वेन्लियांग ने इसके प्रभाव को लेकर कोई शोध किया था. डॉ वेन्लियांग वायरस नहीं, बल्कि आंखों के स्पेशलिस्ट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola