Aaj Ka Mausam: रांची में बिगड़ा मौसम का मिजाज, काले बादलों ने डेरा डाला, सुबह-सुबह हुई वर्षा, झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची में सुबह-सुबह काले बादलों ने डेरा डाल दिया. बारिश भी शुरू हो गई. मौसम विभाग का मानना है कि झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है.

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को सुबह-सुबह मौसम खराब हो गया. बादल लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई. इससे पहले मंगलवार की रात रांची में अच्छी बारिश हुई.

देर रात मौसम विभाग ने जारी किए 2-2 अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात 2-2 चेतावनी जारी की. पहली चेतावनी रात के 12:57 बजे और दूसरी चेतावनी 2:16 बजे जारी हुई. पहली चेतावनी में कहा गया कि बोकारो और धनबाद जिले के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है.

गिरिडीह जिले में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

इसके बाद 2:16 बजे जारी की गई तात्कालिक चेतावनी में गिरिडीह जिले के कुछ हिस्से में गरज के साथ वर्षा होने की बात कही गयी. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि वर्षा के साथ-साथ कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून

हालांकि, झारखंड में अब मानसून कमजोर पड़ गया है. एक-दो जिलों को छोड़ दें, तो मंगलवार को कई जिलों में बारिश नहीं हुई. राजधानी में दिन में छिटपुट बारिश हुई. रात में अचानक अच्छी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक वर्षा गोड्डा में हुई.

गोड्डा में हुई सबसे अधिक 32 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गोड्डा में 32 मिलीमीटर बारिश हुई. रांची जिले के अड़की में करीब 22 मिलीमीटर वर्षा हुई. राजधानी रांची में शाम 5 बजे तक 2 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई थी. रात में एक बार फिर बारिश हुई.

Also Read : Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

20 जुलाई के बार फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र का अनुमान है कि 19 जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. 20 जुलाई के बाद फिर मानसून गति पकड़ सकता है. इसके बाद झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

वर्षा की वजह से रांची का तापमान गिरा

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी रांची का तापमान गिर गया है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, तो डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया है कि अगले 2-3 दिन तक राजधानी का तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक हो जाएगा. झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक हो गया है. हालांकि, किसी भी जिले का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक नहीं गया है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

Jharkhand Weather: झारखंड में रांची से गुजर रहा मॉनसून का ट्रफ, राजधानी समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >