पूछताछ शुरू होते ही थाना में लगा खांसने, अब कोरोना टेस्ट के बाद कार्रवाई

Updated at : 23 Apr 2020 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ शुरू होते ही थाना में लगा खांसने, अब कोरोना टेस्ट के बाद  कार्रवाई

रांची : रांची से करीब 100 किमी दूर एक जिले में हत्या में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया. पूछताछ शुरू होते ही उस व्यक्ति ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया. अपनी बीमारी का लक्षण कोरोना से मिलता-जुलता बताया. यह सुन पूछताछ करनेवाले अधिकारी डर गये. […]

विज्ञापन

रांची : रांची से करीब 100 किमी दूर एक जिले में हत्या में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया. पूछताछ शुरू होते ही उस व्यक्ति ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया. अपनी बीमारी का लक्षण कोरोना से मिलता-जुलता बताया. यह सुन पूछताछ करनेवाले अधिकारी डर गये. उसे तत्काल घर भेज दिया. 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का आदेश दिया. लेकिन अफसर भी कहां पीछे हटनेवाले थे. उसके कोरोना टेस्ट का इंतजाम कराया. अब सभी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. क्या है मामला : पुलिस के बुलाने पर युवक जब थाना पहुंचा, तो उससे हत्या से जुड़े मामले में सवाल पूछा गया. सवाल सुनते ही युवक बहाना बनाने लगा. कहा कि उसे बुखार है. बुखार की बात सुनते ही अफसरों ने अपनी-अपनी कुर्सियां दूर सरका लीं. किसी ने थर्मामीटर से बुखार देखने की बात कही. थर्मामीटर का नाम सुनते ही वह जोर-जोर से खांसने लगा. थोड़ी ही देर में दस्त की भी शिकायत करने लगा. आधे घंटे में तीन-चार बार शौच गया. इसके बाद एक अफसर ने दूसरे से कहा कि इसमें कोराना वायरस का लक्षण लगता है. इसके बाद उसे घर भेज दिया गया. अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola