27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विपक्षी दलों को करारा जवाब दें

प्रदेश भाजपा की राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला, बोले वक्ता रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्याक्ष प्रो आदित्य साहू ने कहा कि मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसे कार्यशाला के माध्यम से और मजबूत बनाया जायेगा. विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तथा सरकार एवं संगठन की उपलब्धियों को जनता तक सहजता […]

प्रदेश भाजपा की राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला, बोले वक्ता
रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्याक्ष प्रो आदित्य साहू ने कहा कि मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसे कार्यशाला के माध्यम से और मजबूत बनाया जायेगा. विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तथा सरकार एवं संगठन की उपलब्धियों को जनता तक सहजता से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. श्री साहू प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण के व्यापक संदर्भ में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है, जिनका अंतिम लक्ष्य है भारत को परम वैभवशाली राष्ट्र बनाना. मीडिया की भूमिका पर उन्होंने कहा कि आज का युग मीडिया आधारित युग है, जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को सफलता पूर्वक आम जन तक पहुंचाते हैं.
समापन सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सदैव सीखने की प्रकृति बनाकर रखनी चाहिए. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो आदित्य साहू, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष समीर उरांव तथा अन्य सत्र की अध्यक्षता प्रिया सिंह ने की.
इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट, स्थानीय नीति एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर, प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया एवं प्रेस से संवाद, प्रवीण प्रभाकर ने प्रेस मीडिया से संबंध और राजेश शुक्ला ने खबरों के कानूनी प्रावधान पर प्रकाश डाला. विषय प्रवेश तथा संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें