24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, मौसम खुशनुमा

undefined रांची : गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों ने आज राहत की सांस ली. दिन के करीब दो बजे तेज हवा के झोके के साथ झमाझम बारिश ने पारा कम कर दिया. गर्मी ने शहर में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था. बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की […]

undefined

रांची : गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों ने आज राहत की सांस ली. दिन के करीब दो बजे तेज हवा के झोके के साथ झमाझम बारिश ने पारा कम कर दिया. गर्मी ने शहर में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था. बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी . पिछले दो महीने से रांची में दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी हो जाती थी और उमस से लोग परेशान हो जाते थे.

खुशनुमा मौसम के लिए जानी जाती है रांची
रांची शहर अपने ठंढे मौसम के लिए जानी जाती है. रांची झारखंड के चंद शहरों में शामिल है, जहां मौसम आम तौर पर ठंढा रहता है. अपने ठंढ़े मौसम की वजह से यह कई लोगों के पसंदीदा शहरों में शामिल है लेकिन इस बार गर्मी ने सारा रिकार्ड तोड़ दिया है.
15 मई की गरमी ने तोड़ा था 55 साल का रिकार्ड
15 मई को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान का करीब 55 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस अधिक है. इंडियन मेटलर्जी डिपार्टमेंट के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 30 मई 1962 और एक मई 1999 में रांची का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें