28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्मिक विभाग में पड़ी हैं गड़बड़ी करनेवाले 51 बीडीअो की फाइलें

रांची: गत कुछ वर्षों के दौरान 51 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीअो) ने मनरेगा कार्यक्रमों में गड़बड़ी की है. कई मामले पैसों के गबन के हैं. इन सबके खिलाफ संबंधित जिलों के उपायुक्तों या उप विकास आयुक्तों ने अारोप पत्र (प्रपत्र-क) गठित कर इसे ग्रामीण विकास विभाग को भेजा है. विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई […]

रांची: गत कुछ वर्षों के दौरान 51 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीअो) ने मनरेगा कार्यक्रमों में गड़बड़ी की है. कई मामले पैसों के गबन के हैं. इन सबके खिलाफ संबंधित जिलों के उपायुक्तों या उप विकास आयुक्तों ने अारोप पत्र (प्रपत्र-क) गठित कर इसे ग्रामीण विकास विभाग को भेजा है. विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने तथा दोष सिद्ध होने पर उन्हें दंडित करने के लिए कार्मिक विभाग को लिखा है. पर इनमें से ज्यादातर बीडीअो के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू होने या इसके निष्कर्षों की जानकारी ग्रामीण विकास विभाग को नहीं दी गयी है.
पतना (साहेबगंज जिले) के बीडीअो मुकेश कुमार अकेले हैं, जिन पर गड़बड़ियों को लेकर संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है. इधर, ग्रामीण विकास विभाग ने कई गंभीर मामलों में कार्मिक से जानकारी मांगी है, जो अप्राप्त है. यह बात लगभग साफ है कि मनरेगा जैसी योजना में पलीता लगानेवाले बीडीअो खुद को सुरक्षित समझते हैं. इन पर कार्रवाई न होने से इनका मन बढ़ा हुआ है. सूत्रों के अनुसार कार्मिक विभाग में निचले स्तर पर कुछ लोग इन बीडीअो का बचाव करते हैं. वरीय अधिकारी भी इनके आगे लाचार हैं. यह व्यवस्था लंबे समय से चल रही है.
इधर, किसी अपराध के लिए सजा या दंड न मिलने से ग्रामीण विकास विभाग का भी मनोबल गिरता है. अधिकारी चाह कर भी गड़बड़ियों पर पूरी तरह लगाम नहीं लगा पा रहे हैं. इसी के बाद विभाग ने सरकार से आग्रह किया था कि उसे बीडीअो व सीअो को लघु दंड देने का अधिकार दिया जाये. मुख्यमंत्री भी इससे सहमत हैं तथा कार्मिक विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इसके बाद दोषी पाये गये बीडीअो को ग्रामीण विकास विभाग ही लघु दंड दे सकेगा.
गड़बड़ी के आरोपी तत्कालीन व वर्तमान बीडीअो
रांची : रामा रविदास (सोनाहातू) व गोपी उरांव (मांडर). खूंटी : मेरी मड़की (अड़की) व नलिनी नमिता बाखला (खूंटी). गुमला : संजय पीएम कुजूर (घाघरा), विजय कुमार सिंह (बिशुनपुर), अरुण कुमार एक्का (रायडीह), रवींद्र चौधरी (डुमरी), रामेश्वर राम (चैनपुर), लालमोहन नायक (भरनो), बैद्धनाथ राम (पालकोट), जितेंद्र मुंडा (पालकोट), बबलू मुर्मू (सिसई), दिलीप तिर्की (कामडारा), मुकुंद दास (गुमला) व अलबन वासिल इम्मानुएल खलखो (डुमरी). लातेहार जिला : साधना जयपुरियार (मनिका), वीर प्रकाश प्रसाद (चंदवा), अाशीष कुमार (हेरहंज) व आफताब आलम (बरियातू). पलामू : मनोरंजन कुमार (उटारी रोड), राजेश एक्का (नोडिहा बाजार), जुल्फेकार अंसारी (मेदिनीनगर), विनय कुमार (विश्रामपुर) व संतोष गुप्ता (तहरसी). गढ़वा : अनवर हुसैन (नगरऊंटारी), अंगरनाथ स्वर्णकार (कांडी) व नितिन शिवम गुप्ता (मंझिअांव). देवघर : शंकर प्रसाद सिंह (देवीपुर), ललन कुमार (मोहनपुर) व संतोष कुमार चौधरी (देवघर). जामताड़ा : श्रीमत सोरेन (कुंडहित). पाकुड़ : संतोष गर्ग (पाकुड़) व राजीव कुमार मिश्रा (पाकुड़). गोड्डा : कंचन कुमारी भुदोलिया (गोड्डा). साहेबगंज : विजय कुमार सोनी (राजमहल) व मुकेश कुमार (पतना). प.सिंहभूम : विमल सोरेन (टोंटा), जीतराय मुर्मू (खुंटपानी), मनोज कुमार (चाकुलिया), पायल राज (पोटका), संजय सांडिल (पोटका), बिपिन उरांव (पोटका) व सुनील कुमार प्रजापति (बोड़ाम). चतरा : पारस नाथ यादव (चतरा), जयशंखी मुर्मू (इटखोरी) व डॉ अनवर हुसैन (जरीडिह). धनबाद : वीरेंद्र कुमार सिंह (धनबाद). कोडरमा : रुद्र प्रताप (जयनगर). गिरिडीह : महावीर प्रासद सिंह (बगोदर).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें