28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदीप भाजपा के उपाध्यक्ष और सरिता श्रीवास्तव मंत्री

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने प्रदेश पदाधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया है. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा को उपाध्यक्ष व प्र‌वक्ता प्रो सरिता श्रीवास्तव को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमंडल के लिए प्रभारी एवं […]

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने प्रदेश पदाधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया है. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा को उपाध्यक्ष व प्र‌वक्ता प्रो सरिता श्रीवास्तव को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमंडल के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाये गये हैं, जो संगठन के कार्यों को अपने मंडल में देखेंगे.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में दीपक प्रकाश को प्रभारी व मुनेश्वर साहू को सह प्रभारी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अनंत ओझा को प्रभारी व घुरन राम को सह प्रभारी, कोल्हान प्रमंडल में समीर उरांव को प्रभारी और विनोद श्रीवास्तव को सह प्रभारी, संताल परगना में प्रदीप वर्मा को प्रभारी व रमेश हांसदा को सह प्रभारी और पलामू प्रमंडल में सुनील को प्रभारी व प्रो आदित्य साहू एवं राकेश प्रसाद को सह प्रभारी बनाया गया है. श्री प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के अनुशासन समिति का गठन किया गया है. इसमें डॉ उमाशंकर केडिया को संयोजक और डॉ प्रह्लाद बर्णवाल, खेमलाल चौधरी, कोचे मुंडा, विनोद दत्त को सह संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी के विस्तार एवं सुव्यवस्थित कार्य संचालन के लिए पांच प्रकोष्ठ, 18 विभाग एवं नौ प्रकल्पों का गठन भी किया गया है.
18 प्रकोष्ठ व नौ प्रकल्पों के संयोजक व सह संयोजक : पार्टी ने अविनेश कुमार को सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का संयोजक, विनय कुमार सिंह को नीति विषयक शोध विभाग का संयोजक, सांवरमल अग्रवाल को मीडिया विभाग का संयोजक, सतीश सिन्हा को मीडिया संपर्क विभाग का संयोजक, गणेश मिश्रा को प्रशिक्षण विभाग का संयोजक, प्रमोद मिश्रा को राजनीतिक प्रतिपुष्टी और प्रतिक्रिया विभाग का संयोजक व सत्येंद्र मल्लिक को सह संयोजक, स्वामी देवेंद्र प्रकाश को प्रदेश कार्यक्रम एवं बैठक विभाग का संयोजक और अजीत दुबे व बलराम को सह संयोजक, मधुसूदन जारुहार को डॉक्यूमेंटेशन एवं प्रचालन विभाग का संयोजक, विनय लाल को सहयोग, आपदा राहत व सेवाएं विभाग का संयोजक, चंद्र प्रकाश को प्रचार साहित्य निर्माण विभाग का संयोजक, चंद्र शेखर अग्रवाल को ट्रस्ट समन्वय विभाग का संयोजक, मनोज सिंह को चुनाव प्रबंधन विभाग का संयोजक, शिव कुमार शर्मा को चुनाव आयोग संपर्क विभाग का संयोजक व अमरदीप झा को सह संयोजक, विनोद साहु को कानूनी और विधि विषय विभाग का संयोजक, रविनाथ किशोर को पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाश विभाग का संयोजक, भानु जालान को आइटी, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग का संयोजक व बिजेंद्र शर्मा को सह संयोजक, अजय मारू को विदेश संपर्क विभाग का संयोजक, महेश पोद्दार को आजीवन सहयोग निधि विभाग का संयोजक व शेखर अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है.

वहीं बिरंची नारायण को जिला कार्यक्रम निर्माण प्रकल्प का संयोजक व लाल कौशलनाथ शाहदेव को सह संयोजक, योगेश मल्होत्रा को कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प का संयोजक, वंशीधर रूखैयार को ई ग्रंथालय प्रकल्प का संयोजक, विंदुभूषण दुबे को स्वच्छता अभियान प्रकल्प का संयोजक व अजय सिंह को सह संयोजक, सीमा पात्रा को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प का संयोजक व मीरा जायसवाल, अमरावती वर्मा, गीता बलमुचु को सह संयोजक, शिवशंकर यादव को नमामी गंगे प्रकल्प का संयोजक व राज कुमार पोद्दार, कंचन बनर्जी को सह संयोजक, प्रदीप वर्मा को प्रदेश सदस्यता अभियान का संयोजक व सुबोध सिंह गुड्डू को सह संयोजक, प्रेम सिंह को प्रदेश महासंपर्क अभियान का संयोजक व रमेश शर्मा व शकुंतला जायसवाल को सह संयोजक, लक्ष्मीचंद दीक्षित को प्रदेश प्रशिक्षण अभियान (प्रकल्प) का संयोजक बनाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें