24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिलाएं निकलीं जनी शिकार पर

इटकी : क्षेत्र की महिलाएं गुरुवार को जनी शिकार पर निकलीं. परंपरा के अनुसार विभिन्न गांवों में मुर्गी, खस्सी व सूअर सहित अन्य जानवरों का शिकार कर शाम में वापस लौटीं. जनी शिकार में शामिल महिलाओं को मार्ग में चंदा उगाही व गांवों में जबरन शिकार नहीं करने सहित कई निर्देश दिये गये थे. कुरगी […]

इटकी : क्षेत्र की महिलाएं गुरुवार को जनी शिकार पर निकलीं. परंपरा के अनुसार विभिन्न गांवों में मुर्गी, खस्सी व सूअर सहित अन्य जानवरों का शिकार कर शाम में वापस लौटीं. जनी शिकार में शामिल महिलाओं को मार्ग में चंदा उगाही व गांवों में जबरन शिकार नहीं करने सहित कई निर्देश दिये गये थे.
कुरगी में अखरा में जुटी महिलाओं को ग्राम प्रधान एतवा उरांव व करमा पहान ने निर्देश के बाद पलांडू, हरही, डूमरटोली व बिंधानी गांव के लिए विदा किया. कमला देवी, प्रिया उरांव, संगीता कुजूर व ख्रिस्टीना कुजूर के नेतृत्व में महिलाअों ने गांव का भ्रमण किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें