घायलों में छऊ नृत्य टीम के उस्ताद पंचानंद सिंह मुंडा, विश्वजीत सिंह मुंडा, राजा राम गोराई, नरेश चौधरी, आनंद चौधरी, बुद्धेश्वर लाया, राहुल चौधरी, लखन सिंह, लखु सिंह मुंडा, भगीरथ कालिंदी, जीतू सिंह मुंडा, लाल चांद, चट्टान सिंह मुंडा, हरिपद सिंह मुंडा, हीरालाल सिंह मुंडा, विपदतारण सूत्रधार, भीम सिंह दीगार, संतोष मुंडा, पलटन कालिंदी सहित अन्य शामिल हैं. इनमें तीन को गंभीर चोट आयी है.
मुरी पुलिस घटना की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात असुर कोड़ा में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था. इसमें पश्चिम बंगाल के उपरगुगुई की छऊ नृत्य टीम भी शामिल हुई थी. कार्यक्रम के बाद कलाकार पिकअप वैन से घर लौट रहे थे. वैन पर करीब 40 लोग सवार थे. घायलों के अनुसार चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था.