25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंडों में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना िदवस, वक्ताअों ने कहा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

मेसरा: भाजपा मेसरा मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. मुख्य अतिथि कांके विधायक डॉ जीतूचरण राम ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं, यही स्थापना दिवस की सार्थकता होगी. उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश मंत्री […]

मेसरा: भाजपा मेसरा मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. मुख्य अतिथि कांके विधायक डॉ जीतूचरण राम ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं, यही स्थापना दिवस की सार्थकता होगी. उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है.

कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश मंत्री शमीम आलम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, ओबीसी जिलाध्यक्ष अशोक साहू, संतोष महतो, अशोक महतो, सरिता पांडेय, कृष्णा लोहार, मंसूर आलम ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू महतो ने की. संचालन पन्नालाल महतो ने किया. मौके पर मनेश महतो, कामेश्वर महतो, रंजन, पिंकी देवी, अजय महतो, दिनेश महतो, सुरेश सिंह, कृष्णा ठाकुर, सरवन करमाली, किरण देवी, राजकिशोर महतो सहित अन्य मौजूद थे.

अनगड़ा. अनगड़ा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुरेंद्र महतो व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने पार्टी का झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सुरेंद्र महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं योगदान से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण हैं. मौके पर रामवृक्ष महतो, घनेनाथ महतो, विजय महतो, उमेश बड़ाइक, रामसाय मुंडा, राजेश महतो, नरेश साहू, सुमित महतो, विमल महतो, राजेंद्र महतो, अगमलाल महतो, दिनेश महतो सहित अन्य मौजूद थे.
नामकुम. भाजपा खिजरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीति-सिद्धांत का ही परिणाम है कि 1980 में स्थापित पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. कार्यकर्ताओं का प्रयास हो कि पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचे. मौके पर गोरखनाथ सिंह, गोपाल चौधरी, अनिरुद्ध पांडेय, सहदेव सिंह, हरीश गंझू, सोहराई पाहन, मोती सिंह बड़ाइक, उषा वर्मा, कुमकुम देवी, प्रज्ञा भारती, वैजंती देवी, अशोक मुंडा आदि मौजूद थे.
बुढ़मू. बुढ़मू एवं ठाकुरगांव भाजपा मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो व बिंटूलाल शाहदेव के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर पौधरोपण कर भाजपा की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. मौके पर तारकेश्वर भारती, शर्मा महतो, राजू गोस्वामी, रामप्रसाद सिंह, कैलाश वर्मा, पनेश्वर महतो, तपेश्वर मिश्रा, अरुण महतो, बीरबल साहू, विष्णु यादव, अर्जुन महतो, विकास साहू, सुरेश ठाकुर, सुरेश महतो, भागीरथी महतो सहित अन्य मौजूद थे.
रातू. भाजपा रातू मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया. मौके पर प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष परमेश्वर गोप, कृष्णा भगत, राजेश सिंह, शिवपूजन साहू, प्रदीप महतो, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें