19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजीव रंजन मिश्र बने श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष

रांची : श्री महावीर मंडल के चुनाव संचालन समिति की बैठक कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राजीव रंजन मिश्र को अध्यक्ष, मुकु यादव, सतीश व संजय सहाय को उपाध्यक्ष, शंकर प्रसाद मंत्री, डॉ जीवार्धन प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह व मनीष यादव को सह मंत्री, सुभाष पटवारी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील सहाय को […]

रांची : श्री महावीर मंडल के चुनाव संचालन समिति की बैठक कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राजीव रंजन मिश्र को अध्यक्ष, मुकु यादव, सतीश व संजय सहाय को उपाध्यक्ष, शंकर प्रसाद मंत्री, डॉ जीवार्धन प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह व मनीष यादव को सह मंत्री, सुभाष पटवारी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील सहाय को अंकेक्षक चुना गया.

अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार (राजीव रंजन मिश्रा, जय सिंह यादव व अनिल यादव) थे, लेकिन जय सिंह यादव व अनिल यादव ने नाम वापस ले लिया. इस दौरान महावीर मंडल निगरानी कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें कैलाश यादव, मनोज खन्ना, राज कुमार गुप्ता, रामधन बर्मन, किशोर साहू, जय सिंह यादव व राजा सेन गुप्ता को शामिल किया गया.

चुनाव संचालन समिति में मनोज खन्ना, राज कुमार गुप्ता, किशोर साहू, रवींद्र वर्मा, बिंदुल वर्मा, सुनील यादव, राजू यादव, रामधन बर्मन व सागर वर्मा शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें