28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोगों को दें योजनाओं की जानकारी : सीपी सिंह

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शुरू की गयी. कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच पहुंचायें. […]

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शुरू की गयी.

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच पहुंचायें. उन्हें बताया जाये कि कौन-कौन सी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें. भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि डॉ भीमराव अांबेडकर का मार्गदर्शन तभी साध्य होगा, जब हम केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक मार्च में देवघर में होगी. इससे पहले जिला, मोरचा व मंडल स्तर तक कार्यसमिति का गठन कर लिया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव व उपाध्यक्ष ऊषा पांडेय ने भी अपने विचार रखे.

बैठक में प्रकाश कुमार दास, मीना देवी, रवींद्र कुमार पासवान, युवराज पासवान, चतुर्गुण राम, अर्जुन बैठा, निताय रजवार, रमेश कुमार राम, जितेंद्र रजक, सूर्य कुमार दास, रंजय कुमार भारती,रामू दिगर, विनोद राम, जोगेंद्र लाल, राजेश पासवान, कामेश्वर पासवान आदि थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें