24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आठ पदाधिकारियों को शोकॉज

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की 19 फरवरी को हुई परीक्षा में प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब रहे आठ पदाधिकारियों को डीसी मनोज कुमार ने शोकॉज जारी किया है. शाेकॉज का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा है. साथ ही इन पदाधिकारियों का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है. आठ में से छह पदाधिकारियों […]

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की 19 फरवरी को हुई परीक्षा में प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब रहे आठ पदाधिकारियों को डीसी मनोज कुमार ने शोकॉज जारी किया है. शाेकॉज का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा है. साथ ही इन पदाधिकारियों का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है.
आठ में से छह पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी व स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. वहीं दो पदाधिकारी दो घंटे विलंब से केंद्र पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को संयुक्तादेश जारी किया था. इस सूची में इन पदाधिकारियों के नाम भी शामिल थे, लेकिन छह पदाधिकारियों ने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान नहीं दिया. जिस वजह से परीक्षा केंद्रों में विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी. किसी तरह से बिगड़ती हुई स्थिति को काबू में किया गया. इन पदाधिकारियों के योगदान नहीं देने से केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा. ये पदाधिकारी बगैर सूचना के गायब रहे. डीसी मनोज कुमार ने इन पदाधिकारियों के खिलाफ उनके नियंत्री पदाधिकारी को प्रपत्र क गठित करने के लिए सरकार को पत्र लिखने की बात कही है.
जिन पदाधिकारियों से शोकॉज हुआ है, उनमें डॉ मनोज कुमार झा (प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ओरमांझी), अरविंद प्रसाद सिन्हा (कनीय अभियंता ओरमांझी), राजेंद्र शर्मा (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बेड़ो), नवीन चंद्र झा (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सोनाहातू), अवधेश शर्मा (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बुंडू), माखन लाल पासवान (पौधा संरक्षण पर्यावरण रांची), आलोक रंजन (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कांके), डॉ रणजीत कुमार भगत (पशु चिकित्सा पदाधिकारी तुम्बागुटू) शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें