श्री महतो ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है़ं कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करता है, लेकिन उसका चेहरा सामने नहीं आ पाता है़ पार्टी वैसे लोगों का सम्मान करती है़ पार्टी में हर कार्यकर्ता नेता बने हम इस मॉडल पर काम कर रहे है़ं राजेंद्र मेहता ने कहा कि राज्य के युवा नेतृत्व दायित्व लेने के लिए तैयार रहे़ं राज्य दूरदर्शी नेतृत्व मांग रहा है़ .
Advertisement
कार्यकर्ता राज्य की चिंता करें : सुदेश
रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी का मूल लक्ष्य झारखंड निर्माण के सपने को साकार करना है़ राज्य के शहीदों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करना आसान नहीं है़, लेकिन यह असंभव भी नहीं है़ सभी कार्यकर्ता को जुनून जगाना होगा़ अपने पहचान और स्वाभिमान की चिंता करनी […]
रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी का मूल लक्ष्य झारखंड निर्माण के सपने को साकार करना है़ राज्य के शहीदों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करना आसान नहीं है़, लेकिन यह असंभव भी नहीं है़ सभी कार्यकर्ता को जुनून जगाना होगा़ अपने पहचान और स्वाभिमान की चिंता करनी होगी़ राज्य की जनता का आवाज बनना होगा़ श्री महतो गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में जिला कमेटी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोल रहे थे़.
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल टाइगर ने कहा आजसू पार्टी तेजी के साथ विस्तार कर रही है़ हम नगर, पंचायत, प्रखंड व प्रत्येक स्तर पर संगठन को पहुंचाने में लगे है़ं आजसू कार्यकर्ताओं की पार्टी है़ इधर, जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई़ इसमें महाधिवेशन पर चर्चा की गयी.जिला समिति के पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों का प्रभारी नियुक्त किया गया़ बैठक में तय हुआ की रांची जिला से दस हजार पंचायत स्तर के कार्यकर्ता महाधिवेशन में भाग लेंगे़ जिला कमेटी को 28 फरवरी तक सभी प्रखंड प्रभारियों को प्रखंड समिति के साथ मिल कर पंचायत तक संगठन की समितियां गठित करने का लक्ष्य दिया गया़.
बैठक में आदिल अजीम, विजय सिंह मानकी, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, हकीम अंसारी, लक्ष्मी नारायण महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, मुजीबुर रहमान, गौतम कृष्ण साहू, राजेंद्र शाही मुंडा, लक्ष्मी महतो , जयराम महली, लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, जलनाथ चौधरी, मंतोष राय, चितरंजन महतो, शुकरा मुंडा, दिलीप साहू सहित कई लोग शामिल हुए़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement