22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिलाओं में आत्मविश्वास को जगाना होगा : जैलेंद्र

बुढ़मू: बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड महिला सशक्तिकरण सुरक्षा संस्थान, रांची के बैनर तले एकदिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे, ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष […]

बुढ़मू: बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड महिला सशक्तिकरण सुरक्षा संस्थान, रांची के बैनर तले एकदिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे, ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष बिंटुलाल शाहदेव, भाजपा नेता अशोक साहू ने संयुक्त रूप से किया.

मौके पर अतिथियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास को जगाना होगा. मुख्य अतिथि जैलेंद्र कुमार ने कहा कि मुरहू क्षेत्र की पुनिया ढोढराय ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने घर में शौचालय का निर्माण किया है. उसकी मेहनत रंग लायी और अब झारखंड सरकार उसे स्वच्छता अभियान में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रही है.


मौके पर छात्राओं को आत्मरक्षा कला का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का संचालन विक्रांत कुमार ने किया व धन्यवाद ज्ञापन रविकांत राजपूत ने किया. मौके पर डॉ मदन कुमार, कृष्णा पांडेय व अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें