Advertisement
हातमा मौजा के आदिवासियों ने की हड़गड़ी पूजा
रांची : हातमा मौजा के आदिवासियों ने पारंपरिक हड़गड़ी स्थल पर अपने पूर्वजों को याद किया़ इससे पूर्व मौजा के सरना टोली, करम टोली, नगड़ा टोली, सरइटांड़, अहीर टाेली, टंगरा टोली व हातमा के सरना धर्मावलंबी अपने पूर्वजों के नाम के सफेद झंडे के साथ जुलूस के रूप में हड़गड़ी मसना स्थल पहुंचे़ वहां पारंपरिक […]
रांची : हातमा मौजा के आदिवासियों ने पारंपरिक हड़गड़ी स्थल पर अपने पूर्वजों को याद किया़ इससे पूर्व मौजा के सरना टोली, करम टोली, नगड़ा टोली, सरइटांड़, अहीर टाेली, टंगरा टोली व हातमा के सरना धर्मावलंबी अपने पूर्वजों के नाम के सफेद झंडे के साथ जुलूस के रूप में हड़गड़ी मसना स्थल पहुंचे़ वहां पारंपरिक रीति- रिवाज से पूर्वजों व मृत परिजनों को तपावन, पकवान, फूल आदि अर्पित किया़ तत्पश्चात प्रसाद के रूप में डुंबू, चावल व गोटा ऊरद की सादा खिचड़ी का वितरण किया गया़ मौके पर जगलाल पाहन ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारे बीच नहीं होते हुए भी हमारे साथ रहते हैं. उनका आशीष हम पर बना रहता है. हमारा विश्वास है कि उन्हीं की बदौलत हम सलामत हैं और प्रकृति के संरक्षण में खुशहाल है़
उनकी कृपा हम पर बनी रहे़ हमें अपनी संस्कृति, सामाजिक व धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने की जरूरत है़ इस पूजा में लक्ष्मी नारायण मुंडा, रमेश टोप्पो, दीपक पाहन, निर्मल पाहन, सुकरा पाहन, सुरेश पाहन, चंदन पाहन, मुन्ना हेमरोम, भोला मुंडा, विनोद उरांव, नान्हु मुंडा, संजय हेमरोम, नारायण बिन्हा, प्रो गंगा बिन्हा, हरि उरांव, अंजू टोप्पो, फेकनी पाहन, सुमति पाहनय, दामिनी बिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement