28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुखिया की हत्या करनेवाला गिरफ्तार

रांची : नालंदा में मुखिया सिकंदर की हत्या करनेवाला दीपू यादव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ वह लूट का चार पहिया वाहन लेकर जहानाबाद से गुमला की ओर आ रहा था़ इसी क्रम में पालकोट में उसका वाहन दुर्घटनाग्रसत हो गया. उसे गुमला पुलिस ने रिम्स में भरती कराया़ जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन के […]

रांची : नालंदा में मुखिया सिकंदर की हत्या करनेवाला दीपू यादव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ वह लूट का चार पहिया वाहन लेकर जहानाबाद से गुमला की ओर आ रहा था़
इसी क्रम में पालकोट में उसका वाहन दुर्घटनाग्रसत हो गया. उसे गुमला पुलिस ने रिम्स में भरती कराया़ जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में जानकारी ली गयी, तो पता चला कि वाहन जहानाबाद से लूटा गया है़ जहानाबाद पुलिस से गुमला पुलिस ने जानकारी ली, तो बताया गया कि वह बिहार का बड़ा अपराधी है और मुखिया की हत्या में नामजद है़ नालंदा पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही है़ इधर, रिम्स में रांची पुलिस की देखरेख में दीपू यादव का इलाज चल रहा है़
कार के धक्के से किशोर जख्मी : रांची. कोकर चौक में रविवार की दोपहर कार चालक ने पिंटू (16 वर्ष) को धक्का मार दिया़ उसे गंभीर हालत में रिम्स में भरती कराया गया़ उसकी हालत गंभीर बनी हुुई है़ वह कोकर के आदर्श नगर का रहनेवाला है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें