23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निर्मल महतो के सपने का झारखंड बनायेंगे : सुदेश

आजसू ने निर्मल महतो की जयंती मनायी रांची : अाजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी़ आजसू के संस्थापक निर्मल महतो को पार्टी नेताओं ने राजधानी के जेल चौक पहुंच कर श्रद्धाजंलि दी़ इधर, पार्टी नेता सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आदोलन के हमारे नायक निर्मल दा […]

आजसू ने निर्मल महतो की जयंती मनायी
रांची : अाजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी़ आजसू के संस्थापक निर्मल महतो को पार्टी नेताओं ने राजधानी के जेल चौक पहुंच कर श्रद्धाजंलि दी़
इधर, पार्टी नेता सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आदोलन के हमारे नायक निर्मल दा ऐतिहासिक विभूति है़ं हम उनकी शहादत को नहीं भुला सकते़ उन्होंने राज्य के निर्माण में अपने प्राण न्योछावर कर दिये़ हमारे प्रेरणास्रोत निर्मल दा के विचारों के साथ आज हम आगे बढ़ रहे है़ं हमारा लक्ष्य निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है़
केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि निर्मल महतो हमारी सोच को ऊर्जा प्रदान करते है़ वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरित करता है़ निर्मल दा के नाम के बिना झारखंड आंदोलन की कहानी अधूरी है़
80 के दशक में उनके द्वारा शुरू किया गया अलग झारखंड राज्य का आंदोलन आज भी हमें आंदोलित करता है़ जिलाध्यक्ष अनिल टाइगर ने कहा कि निर्मल दा का मूल उद्देश्य ऐसे अलग झारखंड राज्य का निर्माण करना था, जहां समानता हो़ उनकी सोच थी कि सबकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो़ झारखंडवासी दुनिया भर में एक सकारात्मक योगदान दें सके़ं इस अवसर पर मुख्य रूप से बनमाली मंडल, राजू, ओम वर्मा, ओमप्रकाश महतो, वीरेंद्र नारायण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें