25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजस्व कर्मचारी कल से करेंगे कार्य का बहिष्कार

रांची : रांची जिले के राजस्व कर्मचारी 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे. यह फैसला झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ रांची जिला शाखा की रविवार को हुई बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष रघुनंदन चौधर ने की. इसमें मुख्य रूप से राज्य संघ के महामंत्री भरत कुमार सिन्हा व संयुक्त […]

रांची : रांची जिले के राजस्व कर्मचारी 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे. यह फैसला झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ रांची जिला शाखा की रविवार को हुई बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष रघुनंदन चौधर ने की. इसमें मुख्य रूप से राज्य संघ के महामंत्री भरत कुमार सिन्हा व संयुक्त मंत्री शशि भूषण सिंह मौजूद थे.
संगठन के मंत्री विक्रम माहली ने बताया कि बैठक में कर्मियों की समस्याअों पर विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में कंप्यूटर अॉपरेटर व भूमि माफियाअों की मिलीभगत से गड़बड़ी हो रही है, जबकि दोष राजस्व कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है.
प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को कंप्यूटर-लैपटॉप संचालन की ट्रेनिंग तक नहीं दिलायी है. इससे उन्हें काम करने में भी कठिनाई हो रही है. कर्मियों ने कहा कि छोटे मामलों में भी प्रशासन कर्मियों को प्रताड़ित कर रहा है. हाल ही में दिलीप उरांव के खिलाफ प्राथमिकी भी इसकी एक कड़ी है. बैठक में जिला संघ को चलाने के लिए हसिबुल हसन अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष व कुमार सत्यम भारद्वाज को कार्यकारी जिला मंत्री बनाया है.
आंदोलन के लिए बनी संघर्ष समिति : आंदोलन की सफलता के लिए संघर्ष समिति बनायी गयी. इसमें भरत कुमार सिन्हा, शशि भूषण सिंह, संतोष उरांव, जयंत विजय टोप्पो, महतो नाथ कुशल, मान सिंह जेराई, अरविंद कुमार उपाध्याय, बसंत कुमार भगत, गोवर्द्धन बैठा, सुनील कुमार सिंह, उमेश कुमार व मनोरथ कुमार भगत को रखा गया है. बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा अनिल कुमार गुप्ता, मिखाइल माठु होरो, जेत सिंह टोप्पो, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रसाद आदि थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें