28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

”न्यूज 11” अब टाटा स्काइ के चैनल नंबर 579 पर भी दिखेगा

रांची: पहली बार झारखंड की राजधानी रांची से प्रसारित न्यूज चैनल ‘न्यूज 11’ ने खुद को अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित कर लिया है. झारखंड का यह न्यूज चैनल अब टाटा स्काइ के चैनल नंबर 579 पर भी दिखेगा. यह जानकारी न्यूज 11 के सीइओ अरूप चटर्जी ने मंगलवार को दी. श्री चटर्जी ने कहा कि […]

रांची: पहली बार झारखंड की राजधानी रांची से प्रसारित न्यूज चैनल ‘न्यूज 11’ ने खुद को अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित कर लिया है. झारखंड का यह न्यूज चैनल अब टाटा स्काइ के चैनल नंबर 579 पर भी दिखेगा. यह जानकारी न्यूज 11 के सीइओ अरूप चटर्जी ने मंगलवार को दी.

श्री चटर्जी ने कहा कि न्यूज 11 पिछले साल वर्षों से झारखंडियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है. इस मुकाम को हासिल करने के लिए न्यूज 11 की टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन पूरी प्रतिबद्धता से लक्ष्य को हासिल करने में जुटी रही. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द न्यूज 11 का स्टूडियो दिल्ली में भी स्थापित किया जायेगा, जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस चैनल को देखा जा सकेगा.

वहीं इस चैनल के माध्यम से झारखंडियों की आवाज पूरी दुनिया सुनेगी. बहुत जल्द इस चैनल पर सम-सामयिक विषयों पर स्पेशल शो भी प्रसारित किये जायेंगे, जिसमें झारखंड की क्षेत्रीय भाषा संताली, नागपुरी व खोरठा आदि भाषाअों का एक घंटे का विशेष कार्यक्रम शामिल होगा. आधे घंटे न्यूज आैर आधे घंटे की परिचर्चा भी आयोजित करने की तैयारी चल रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें