Advertisement
बाइबल की शिक्षा सरल, इसे जटिल रूप में प्रस्तुत न करें
रांची: रेव्ह एस नायक ने कहा कि परमेश्वर मनुष्यों को मझधार में नहीं छोड़ते़ उनकी जीवन यात्रा में साथ चलते है़ं इस क्रम में तरह-तरह की परिस्थितियां हमारे जीवन का परिशोधन करती है़ं यह यात्रा में तकलीफ हो सकती है, इसमें समय भी लगता है़ पर वे हमारा साथ नहीं छोड़ते. रेव्ह नायक बाइबल सोसाइटी […]
रांची: रेव्ह एस नायक ने कहा कि परमेश्वर मनुष्यों को मझधार में नहीं छोड़ते़ उनकी जीवन यात्रा में साथ चलते है़ं इस क्रम में तरह-तरह की परिस्थितियां हमारे जीवन का परिशोधन करती है़ं यह यात्रा में तकलीफ हो सकती है, इसमें समय भी लगता है़ पर वे हमारा साथ नहीं छोड़ते. रेव्ह नायक बाइबल सोसाइटी आॅफ इंडिया, रांची ऑग्जीलरी की स्वर्ण जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ‘बाइबल कन्वेंशन सह गॉस्पल मीटिंग’ के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे़ यह आयोजन गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज सभागार में हुआ़ उन्होंने कहा कि बाइबल की शिक्षा सरल है़ इसे हमें जटिल रूप में नहीं प्रस्तुत करना चाहिए़ यीशु ने अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया़ उन्होंने कहा था कि जिसके पास अधिक है, वह बांटे़ लोगों के जीवन को बंधनों से मुक्त कराने का कार्य करे़ यीशु का सुसमाचार हमें स्वतंत्र करता है़ वे हर खोई भेड़ को ढूंढ़ते व बचाते है़ं
रेव्ह सामुएल सेल्वामोनी ने कहा कि कुछ लोग दूसरों के लिए अच्छे कार्य करते हैं, पर उन्हें सुसमाचार नहीं सुनाते, यह सुसमाचार प्रचार नहीं है़ सुसमाचार का ज्ञान नहीं रखने के कारण समाज का नैतिक क्षरण हुआ है़ मनुष्य बाइबल से किनारा कर जीवन बिताना चाहता है, इसलिए यह क्षरण आया है़ शाम को रेव्ह हैरिस वाल्टर्स ने सुसमाचार सुनाया़ विभिन्न समूहों द्वारा सामूहिक गीत व एकांकी प्रस्तुत किये गये़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement