25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस के कई अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. इस दौरान कांग्रेस के दर्जनों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं. […]

रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई. इस दौरान कांग्रेस के दर्जनों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं.
बैठक में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सोना खान ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. बैठक को पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मो कमाल खां व मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो काजिम कुरैशी ने भी संबोधित किया. बैठक में तारिक इमरान, नजीर खां, मो कुदुस अंसारी, अनवर हयात, कमरान अथर, मो शकील अहमद आदि मौजूद थे.
ये हुए शामिल : डॉ केपी अहमद, नसर जाहेदी, मो एहतशान, मो अफसर, मो गुलजार अंसारी, इमरान खान, मोजिबुल्ला खान, शोएब खान, तबरेज खान, नौशाद खान, अख्तर अंसारी, ख्वाजा आसिफ, आरिफ भट्ट व अन्य.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें