समर्पित और निष्ठावान कांग्रेस मर्माहत हैं. कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से आग्रह किया कि विशेष निजी दूत भेज कर अध्यक्ष की कार्यशैली की जांच करा ले़ं कार्यकर्ताओं की भावना राष्ट्रीय नेतृत्व सुन ले़ विक्षुब्ध खेमा के मानस सिन्हा के हवाले से बताया गया कि नेताओं ने आलाकमान को बताया कि झारखंड में कांग्रेस की सही स्थिति की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है़ पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक श्री भगत के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते है़ं हाल के दिनों में झारखंड में पार्टी कमजोर हुई है. विधायक मनोज यादव, इरफान अंसारी, पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता, गुलफाम मुजीबी, मानस, रविंद्र कुमार झा, विजय यादव, अरविंद राम, साजि, संजय तिवारी और तारीक श्री गांधी से मिलने पहुंचे थे़.
Advertisement
राहुल गांधी तक पहुंची सुखदेव भगत की शिकायत, विक्षुब्धों ने कहा प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली ठीक नहीं
रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की शिकायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत से नाराज कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में श्री गांधी से मिल कर अपनी बातें रखी़ं विक्षुब्ध खेमा के नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के क्रियाकलाप से झारखंड कमजोर हुआ […]
रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की शिकायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत से नाराज कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में श्री गांधी से मिल कर अपनी बातें रखी़ं विक्षुब्ध खेमा के नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के क्रियाकलाप से झारखंड कमजोर हुआ है़.
प्रतिनिधमंडल में शामिल नहीं थे अजय राय : पार्टी से निष्कासित अजय राय राहुल गांधी से मिलनेवाले प्रतिनिधमंडल में शामिल नहीं थे़ निष्कासन की तकनीकी कारण से वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से नहीं मिल सके़ पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ झारखंड के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की़ श्री गांधी को बताया गया कि झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किया जा रहा है़ किसानों की आवाज गोलीकांड कर दबाया जा रहा है़ गरीबों की जमीन छीनी जा रही है, अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे है़ं शिक्षक और सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है़.
झारखंड आयेंगे राहुल, मिन्हाज के परिजन से मिल सकते हैं : विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड आने का न्योता दिया गया है. श्री गांधी को बताया गया है कि झारखंड में गरीब किसान, आदिवासी-मूलवासी आंदोलनरत है़ं अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव हो रहा है़.
ऐसे में वह आंदोलन में शरीक होंगे, तो बल मिलेगा़ विधायक ने बताया कि श्री गांधी झारखंड आने के लिए तैयार हैं. जल्द ही उनका कार्यक्रम तैयार होगा़. वह पुलिस प्रताड़ना के कारण मौत के शिकार हुए मिन्हाज अंसारी के परिजन से मिलने जामताड़ा जायेंगे़
एटीएम से पैसे नहीं मिलने का मामला उठा राहुल पहुंचे एटीएम
झारखंड से गये नेताओं ने राहुल गांधी को बताया कि वे लोग पिछले दो दिनों से दिल्ली में है़ं केंद्र सरकार की कोई तैयारी नहीं है़ एटीएम से पैसा मिलने में परेशानी हो रही है़ कई एटीएम में पैसा नहीं है़ इस मुद्दे को पार्टी स्तर से उठाया जाना चाहिए़ प्रदेश के एक नेता ने इस सुझाव की सराहना की़ इसके बाद वह खुद संसद मार्ग के एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement