रांची: महानगर भाजपा की ओर से सभी 13 मंडलों में एक नोट-एक वोट अभियान शुरू किया गया. महानगर अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह के नेतृत्व में राजीव नगर और सूर्यपुरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से नरेंद्र मोदी के लिए एक वोट-एक नोट मांगा.
अभियान में आम लोगों ने एक, दो, पांच, दस, बीस, पचास, एक सौ, पांच सौ अथवा एक हजार रुपये के एक नोट का सहयोग किया. अपर बाजार मंडल में केके गुप्ता के नेतृत्व में बाउराकोचा, पुरानी रांची में धनसंग्रह किया गया. हिंदपीढ़ी मंडल में कन्हैया झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.
कोकर मंडल में वीरेंद्र प्रसाद और धुर्वा मंडल में प्रभारी मनोज मिश्र के नेतृत्व में धन संग्रह किया गया. अभियान में तुषार विजयवर्गीय, नंद किशोर अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, रामचंद्र जायसवाल, संजीव चौधरी, सुवेश पांडेय, सुशील जायसवाल, जय प्रकाश भल्ला, अनिल अग्रवाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे.