27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धनतेरस पर वेंकटेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

रांची : श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सुबह 4.30 बजे भक्तों को भगवान श्री वेंकटेश्वर के विश्व स्वरूप का दर्शन कराया गया. भगवान वेंकटेश्वर का गंगाजल, दूध, दही, मधु व डाभ पानी से अभिषेक किया गया. आरती के बाद पोंगल, खीर व मेवा का भोग लगाया […]

रांची : श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सुबह 4.30 बजे भक्तों को भगवान श्री वेंकटेश्वर के विश्व स्वरूप का दर्शन कराया गया.
भगवान वेंकटेश्वर का गंगाजल, दूध, दही, मधु व डाभ पानी से अभिषेक किया गया. आरती के बाद पोंगल, खीर व मेवा का भोग लगाया गया. सुबह सात बजे मंदिर का मुख्य कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर में शनिवार को नरक चतुर्दशी व रविवार को दीपावली के अवसर पर विशेष पूजा होगी. अनुष्ठान में सत्यनारायण गौतम, अगन्नाथ स्वामी, रामअवतार नारसरिया, राजेश सुल्तानिया, प्रदीप नारसरिया सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें