27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा जैक अध्यक्ष को ब्लू प्रिंट

धनबाद. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह ने ब्लू प्रिंट निर्माण के विशेषज्ञ एससी झा (प्रधानाध्यापक खालसा उच्च विद्यालय धनबाद) एवं किशोर कुमार सिंह (प्रभारी प्रधानाध्यापक बालिका उच्च विद्यालय, कुमारधुबी) द्वारा निर्मित ब्लू प्रिंट झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची के अध्यक्ष को सौंपा है. अध्यक्ष ने ब्लूप्रिंट स्वीकार करते हुए इसे […]

धनबाद. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह ने ब्लू प्रिंट निर्माण के विशेषज्ञ एससी झा (प्रधानाध्यापक खालसा उच्च विद्यालय धनबाद) एवं किशोर कुमार सिंह (प्रभारी प्रधानाध्यापक बालिका उच्च विद्यालय, कुमारधुबी) द्वारा निर्मित ब्लू प्रिंट झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची के अध्यक्ष को सौंपा है.

अध्यक्ष ने ब्लूप्रिंट स्वीकार करते हुए इसे शीघ्र विज्ञापित करने का आश्वासन दिया है. ब्लू प्रिंट के अभाव में अनिश्चय की स्थिति बनी हुई थी. अब 65 अंकों की सैद्धांतिक तथा 15 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा एक साथ होगी. अगली माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2017 में ओएमआर शीट पर प्रायोगिक सिद्धांत की परीक्षा नहीं होगी. यह जानकारी संघ के जिला सचिव किशोर कुमार सिंह ने दी है.

सैद्धांतिक प्रश्न 65 अंकों के : जैक रांची के पूर्व में लिये गये निर्णय के अनुसार माध्यमिक परीक्षा(मैट्रिक) 2017 की विज्ञान की परीक्षा अब 80 अंकों की होगी. नये ब्लू प्रिंट के मुताबिक भौतिकी से 27 अंक रसायन से 27 अंक एवं जीव विज्ञान से 26 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रथम खंड में भौतिकी एवं रसायन से 12-12 प्रश्न तथा दूसरे खंड में जीव विज्ञान से 12 प्रश्न रहेंगे. कुल 36 प्रश्न होंगे. पूर्व में कुल प्रश्न 27 होते थे. 1 से 12 तक भौतिकी के, 13 से 24 तक रसायन एवं 25 से 36 तक जीव विज्ञान के प्रश्न रहेंगे. भौतिकी से 22 अंक, रसायन से 22 अंक एवं जीव विज्ञान से 21 अंकों के सैद्धांतिक प्रश्न पूछे जायेंगे तथा प्रत्येक के साथ पांच अंकों के प्रयोग के सिद्धांत आधारित प्रश्न रहेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें