25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पॉल ब्रदर्स के पास 5.5 करोड़ की अघोषित संपत्ति

वास्तविक स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर में भारी अंतर रांची : पॉल ब्रदर्स ने अपने पास 5.5 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति होने की बात स्वीकार की है. पॉल बंधुओं द्वारा अघोषित संपत्ति स्वीकार किये जाने के बाद 27 सितंबर को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई समाप्त हो गयी. इस ग्रुप के छह व्यापारिक […]

वास्तविक स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर में भारी अंतर
रांची : पॉल ब्रदर्स ने अपने पास 5.5 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति होने की बात स्वीकार की है. पॉल बंधुओं द्वारा अघोषित संपत्ति स्वीकार किये जाने के बाद 27 सितंबर को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई समाप्त हो गयी. इस ग्रुप के छह व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर उपायुक्त भावना गुलाटी के नेतृत्व में सर्वे शुरू हुआ था.
सर्वे के दौरान वास्तविक स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर में भारी अंतर पाया गया, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े अन्य कागजात में भी गड़बड़ी पायी गयी. इसके बाद आयकर अधिकारियों ने इन कागजात के आधार पर पॉल बंधुओं से पूछताछ की. इस दौरान पॉल ज्वेलरी के माध्यम से 1.5 करोड़, पॉल ब्रदर्स ज्वेसर्ल के माध्यम से 2.5 करोड़, पॉल गोल्ड ज्वेलरी के माध्यम से 50 लाख और पॉल ज्वेलरी हाउस के माध्यम से एक करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति स्वीकार की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें