27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तेतर टोली में पत्थलगड़ी सह ईंद जतरा महोत्सव जतरे में दिखी परंपरा की झलक

रांची: मोरहाबादी मौजा के तेतर टोली सरना टांड़ में बुधवार को पत्थलगड़ी सह ईंद जतरा महोत्सव का आयोजन का आयोजन हुआ़ बिरसा पाहन ने पत्थलगड़ी पूजा संपन्न करायी. इसमें तेतर टोली, नया टोली, मोरहाबादी, खिजुरिया टोली, सिंदवइर टोली, बनिया टोली व देशावली टोली के लोग शामिल हुए़. मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और […]

रांची: मोरहाबादी मौजा के तेतर टोली सरना टांड़ में बुधवार को पत्थलगड़ी सह ईंद जतरा महोत्सव का आयोजन का आयोजन हुआ़ बिरसा पाहन ने पत्थलगड़ी पूजा संपन्न करायी. इसमें तेतर टोली, नया टोली, मोरहाबादी, खिजुरिया टोली, सिंदवइर टोली, बनिया टोली व देशावली टोली के लोग शामिल हुए़.
मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण उरांव बतौर अतिथि मौजूद थे. इसके बाद हुए ईंद जतरा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा अपनी धर्मपत्नी मीरा मुंडा के साथ शामिल हुए़ कार्यक्रम में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, डॉ हेमलाल कुमार मेहता, योगेंद्र राम, डॉ बिरसा उरांव, सुंदरी तिर्की, मुकेश महतो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे़ आयोजन को सफल बनाने में अंतू तिर्की, कृष्णा मुंडा, बलकू उरांव, जीवन भुटकुंवर, कार्तिक तिर्की, अनिल पूर्ति, हरीश मुंडा, दीपक तिर्की, सुनीता कच्छप, विमला कच्छप आदि ने सहयोग किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें