24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हाइमास्ट लाइट में मोबाइल टावर का मॉडल सर्वश्रेष्ठ

रांची: रांची नगर निगम की हाइमास्ट लाइट में लगाये गये मोबाइल टावर के मॉडल को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की सहयोगी संस्था स्कॉच ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ माना है. शुक्रवार को ग्रुप ने हैदराबाद में देश के टॉप 100 नगर निकायों के टॉप 30 मॉडलों की घोषणा की. इनमें से रांची नगर निगम के इस मॉडल […]

रांची: रांची नगर निगम की हाइमास्ट लाइट में लगाये गये मोबाइल टावर के मॉडल को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की सहयोगी संस्था स्कॉच ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ माना है. शुक्रवार को ग्रुप ने हैदराबाद में देश के टॉप 100 नगर निकायों के टॉप 30 मॉडलों की घोषणा की. इनमें से रांची नगर निगम के इस मॉडल को सर्वश्रेष्ठ मॉडल माना गया.

ज्ञात हो कि गुरुवार को ही स्कॉच ग्रुप ने देश के 500 नगर निकायों में से चयनित 100 मॉडल की घोषणा की थी. इन 100 मॉडल में भी रांची नगर निगम का मॉडल शामिल था.

वर्ष 2015 में रांची नगर निगम की ओर से विभिन्न मोबाइल कंपनियों से हाइमास्ट लाइट कम मोबाइल टावर की निविदा आमंत्रित की गयी थी. निविदा के आलोक में सभी कंपनियों ने इसमें भाग लिया. इसके तहत हाइमास्ट लाइट का अधिष्ठापन मोबाइल कंपनियों ने किया. वर्तमान में शहर के 40 से अधिक स्थलों पर ऐसे हाइमास्ट लाइट कम मोबाइल टावर का अधिष्ठापन कर लिया गया है. इसका मेंटेनेंस कार्य भी मोबाइल कंपनियां ही करती हैं. इसके अलावा हर हाइमास्ट के एवज में रांची नगर निगम को एक निर्धारित राशि मोबाइल कंपनियां देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें