23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राशन के लिए पीडीएस दुकान घेरा

बुढ़मू : मतवे व रोल करंजटोली के कार्डधारियों ने दो माह से राशन का वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए सहेली महिला मंडल समूह की जनवितरण प्रणाली दुकान का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप था कि राशन का उठाव सहेली महिला मंडल के नाम से किया जाता है, लेकिन वितरण पूर्व मुखिया धनंजय मुंडा […]

बुढ़मू : मतवे व रोल करंजटोली के कार्डधारियों ने दो माह से राशन का वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए सहेली महिला मंडल समूह की जनवितरण प्रणाली दुकान का घेराव किया.
ग्रामीणों का आरोप था कि राशन का उठाव सहेली महिला मंडल के नाम से किया जाता है, लेकिन वितरण पूर्व मुखिया धनंजय मुंडा व वर्तमान मुखिया लालमनी देवी करते हैं. वर्तमान मुखिया सहेली महिला मंडल समूह की अध्यक्ष भी हैं. ग्रामीणों का कहना था कि आंगनबाड़ी भवन में राशन का भंडारण करने के बाद यहीं से कालाबाजारी कर दी जाती है.
जब स्टॉक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो, समूह की अध्यक्ष सह मुखिया ने चाबी नहीं होने की बात कह कर जानकारी नहीं दी. वहीं मुखिया ने बताया कि दो वर्ष से जगह की कमी के कारण राशन का भंडारण आंगनबाड़ी भवन में किया जाता है.
इधर, घेराव की सूचना मिलने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वेंकटेश शर्मा रोल करंजटोली पहुंचे. ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में मशीन बन जायेगी. 11 सितंबर तक सभी कार्डधारियों के बीच दो-दो माह के राशन का वितरण कर दिया जायेगा. इधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 11 सितंबर तक राशन नहीं मिलने पर प्रखंड परिसर स्थित गोदाम के सामने अनशन किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें